दिल्ली में सुबह बदली छाई

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिनभर बदली छाई रहेगी। हल्की बारिश और बौछारों की सभंवाना है।”

उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 87 फीसदी दर्ज हुआ।

पिछले 24 घंटों में शहर में 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

वहीं, शनिवार को अधिकतम सामान्य से तापमान तीन डिग्री नीचे 27.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493