आईओए ने एशियाई खेल पदक विजेताओं को किया सम्मानित

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने रविवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित समारोह में इस साल इंडोनेशिया में आयोजित एशियाई खेलों के पदक विजेताओं को सम्मानित किया।

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने रविवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित समारोह में इस साल इंडोनेशिया में आयोजित एशियाई खेलों के पदक विजेताओं को सम्मानित किया।

इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा मौजूद थे।

सम्मान समारोह में एशियाई खेलों की टीम स्पर्धा में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को तीन लाख (स्वर्ण पदक), दो लाख (रजत पदक) और एक लाख रुपये (कांस्य पदक) की पुरस्कार राशि दी गई।

इसके अलावा, एकल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले विजेताओं को पांच लाख (स्वर्ण पदक), तीन लाख (रजत पदक) और दो लाख रुपये (कांस्य पदक) की पुरस्कार राशि भेंट की गई।

इस समारोह में हालांकि, आईओए से दो बड़ी गलतियां भी हुईं। इसमें पहली गलती यह थी कि कुछ खिलाड़ियों के चेक पर गलत नाम प्रिंट हो गए और इस गलती के लिए आईओए अध्यक्ष बत्रा ने माफी भी मांगी।

इसके अलावा, दूसरी गलती में आईओए के आयोजक एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली भारतीय महिला पहलवान दिव्या काकरान का नाम लेना भूल गए, जिस पर उनके माता-पिता बेहद नाराज हुए। अंत में बत्रा ने इस पर भी माफी मांगते हुए उन्हें सम्मानित किया। हालांकि, तब तक खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समारोह से जा चुके थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493