राम मंदिर न बनवाना मोदी के लिए घातक होगा : नृत्य गोपाल

अलीगढ़ में मी़डिया से रूबरू दास ने कहा, “मोदी के सामने राष्ट्र के साथ-साथ और भी समस्याएं हैं। मोदी अपना और पार्टी का कल्याण चाहते हैं तो जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दें तो उनका भी भला है और पार्टी का भी भला है। रामजी के राज में देर है अंधेर नहीं।”

महंत ने आगे कहा, “हम मोदी-योगी की सरकार से कहते हैं, आपको शासन के लिए ही नहीं, मंदिर निर्माण के लिए भी भेजा गया है। मंदिर निर्माण करते हैं तो उनका भी भला है पार्टी का भी भला है, यदि मंदिर निर्माण नहीं करते तो उनका भी बंटाधार और पार्टी का भी बंटाधार होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493