क्या दुष्कर्म, लूट और भ्रष्टाचार ही रामराज्य है? : सपा

उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने रविवार को आईपीएन से बातचीत में कहा, “सीएम साहब कहते हैं रामराज्य आ गया है। मेरा कहना है कि जहां छोटी-छोटी बच्चियों के साथ रेप हो, बैंक डकैती हो, लूट, भ्रष्टाचार हो, क्या यही रामराज्य है?”

सरकारी नौकरी की परीक्षाओं धांधली पर गंभीर सवाल उठाते हुए चौधरी ने कहा कि प्रदेश में पहली ऐसी सरकार है, जिसके कार्यकाल में सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में इतनी बड़ी धांधली हो रही है। कई परीक्षाएं ऐसी हो रही हैं, जिनका रिजल्ट पहले आ रहा है और कापी बाद में जांची जा रही है।

कश्मीर के बुरे हालत के लिए केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए चौधरी ने कहा कि कश्मीर में हालात खराब हैं। आज वहां जवानों के सिर काटे जा रहे हैं, लेकिन सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सिर्फ मुंह से ही मुंहतोड़ जवाब देते आ रहे हैं।

सपा नेता ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तुलना ‘द्रोपदी’ से करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन काल में थोड़ी सी महंगाई बढ़ने पर सुषमा स्वराज बाल खोलकर सड़क पर उतर जाती थीं, लेकिन आज महंगाई चरम पर है, लेकिन उनके मुंह से आवाज नहीं निकल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493