जेनिफर एनिस्टन, कॉक्स एक साथ नजर आईं

लॉस एंजेलिस, 24 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के हिट टीवी सिटकॉम ‘फ्रेंडस’ में 10 सालों तक साथ काम कर चुकीं जेनिफर एनिस्टन और कर्टनी कॉक्स को एक साथ डिनर करते देखा गया।

वेबसाइट ‘मेट्रो डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों को सांता मोनिका में एक रेस्तरां से साथ बाहर निकलते देखा गया। दोनों मुस्कुराती हुई बाहर निकलीं और टैक्सी की ओर बढ़ी।

इस दौरान एनिस्टन (49) ने काले रंग का टॉप पहन रखा था जबकि कॉक्स (54) ने स्ट्रिप टॉप और लेदर जैकेट पहन रखी थी।

एनिस्टन और कॉक्स की दोस्ती दो दशकों से अधिक की है और एनिस्टन को कॉक्स की बेटी की गॉडमदर भी माना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493