मप्र की कैबिनेट दर्जा प्राप्त महिला नेता का भाजपा से इस्तीफा

भोपाल, 24 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ से ठीक पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

पार्टी की वरिष्ठ नेता और राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष (दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री) पद्मा शुक्ला ने उपेक्षा और प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता के साथ अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया।

भाजपा नेता पद्मा शुक्ला ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को लिखे पत्र में कहा,”मैं 1980 से भाजपा की प्राथमिक सदस्य रही हूं व पार्टी के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है, मगर विजय राघवगढ़ (कटनी जिला) विधानसभा चुनाव के उपचुनाव के बाद से मेरी लगातार उपेक्षा हो रही है, उपेक्षा और प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।”

शुक्ला की ओर से बताया गया कि उन्होंने नैतिकता के आधार पर समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493