पश्चिम बंगाल में एक और पुल ढहा, कोई घायल नहीं

कोलकाता, 24 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के माझेरहाट में पुल ढहने के एक महीने के अंदर ही सोमवार को दक्षिण 24 परगना में एक निर्माणधीन पुल ढह गया।

राज्य पुलिस अधिकारी ने कहा, “काकद्वीप क्षेत्र में कालनागिनी नदी पर निर्माणधीन पुल का एक हिस्सा सुबह लगभग 10 बजे ढह गया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।”

उन्होंने कहा,”पुल ढहने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।”

माझेरहाट पुल का एक हिस्सा चार सिंतबर को दक्षिण कोलकाता में ढह गया था जिसमें तीन लोगों की मौत जबकि 19 घायल हो गए थे। इसके बाद सात सितंबर को दार्जीलिंग जिले के सिलिगुड़ी में एक और पुल ढह गया था जिसमें एक ट्रक चालक घायल हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493