एटीपी रैंकिंग : नडाल शीर्ष पर कायम

मेड्रिड, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के राफेल नडाल ने टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) रैंकिंग में अपना वर्चस्व जारी रखा है। नडाल सोमवार को जारी ताजा रैकिंग में पहले स्थान पर कायम हैं। वहीं, स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर भी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, शीर्ष-10 में सिर्फ एक बदलाव देखने को मिला है। हाल ही में सेंट पीटर्सबर्ग ओपन का खिताब अपने नाम करने वाले ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम एक स्थान चढ़कर सातवें स्थान पर आ गए हैं जबकि बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव एक स्थान खिसक कर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

वहीं, फ्रांस के जाइल्स सिमोन ने 10 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। वह अब 29वें स्थान पर आ गए हैं। स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को को एक स्थान का फायदा हुआ है। वह अब 28वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

सर्बिया के नोवाक जोकोविक 6,445 अंक लेकर तीसरे स्थान पर कायम हैं। वहीं, अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो, जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव पांचवें, क्रोएशिया के मारिन सिलिक छठे स्थान पर कायम हैं।

दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन नौवें और अमेरिका के जॉन इश्नेर 10वें स्थान पर मौजूद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493