हे भगवान! यह क्या हो रहा : कुशवाहा

पटना, 24 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एकबार फिर सोमवार को बिहार में गिरती कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया है।

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, “हे भगवान! यह क्या हो रहा है?”

कुशवाहा से जब पत्रकारों ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, “मुजफ्फरपुर में पूर्व महापौर की हत्या की सूचना मिलने के बाद मेरे मुंह से अचानक निकला -‘हे भगवान! यह क्या हो रहा है’। यही मैंने ट्वीट भी किया है। इसके अलावा मेरी कोई प्रतिक्रिया नहीं है।”

उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर के पूर्व महापौर समीर कुमार और उनके चालक की रविवार शाम अत्याधुनिक हथियार से अंधाधुंध गोलीबारी कर दोनों की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद एकबार फिर विपक्ष ने बिहार में गिरती कानून-व्यवस्था को लेकर सत्तापक्ष पर निशाना साधा है। अब राजग में शामिल दल भी कानून-व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधने लगे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493