उप्र में आंशिक बदली छाई

लखनऊ, 25 सितमबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है। इससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान हालांकि तापमान में कोई खास बदलाव आने की उम्मीद नहीं है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में कुछ जिलों में आंशिक बदली का असर दिखाई देगा तो कुछ जिलों में धूप भी निकलेगी। हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जिलों में समान्य बारिश हो सकती है। इससे गर्मी व उमस से भी राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 22़1 डिग्री और झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493