ट्रंप, डिप्टी अटॉर्नी जनरल गुरुवार को मुलाकात करेंगे

वाशिंगटन, 25 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डिप्टी अटॉर्नी जनरल रॉड रोसेनस्टीन गुरुवार को मुलाकात करेंगे।

ऐसी अटकलें हैं कि रोसेनस्टीन पद से इस्तीफा दे सकते हैं या उन्हें पद से हटाया जा सकता है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा हकाबी सैंडर्स ने सोमवार को कहा, “डिप्टी अटॉर्नी जनरल रॉड रोसेनस्टीन के आग्रह पर वह और ट्रंप हालिया घटनाक्रमों पर चर्चा करेंगे।”

सैंडर्स ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप संयुक्त राष्ट्र महासभा की सालाना बैठक में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क में हैं, जहां वह दुनियाभर के नेताओं से मुलाकात करेंगे इसलिए इस मुलाकात को गुरुवार को निर्धारित किया गया है।”

सैंडर्स ने सोमवार को उन रिपोर्टों को भी खारिज किया कि रोसेनस्टीन ने चीफ ऑफ स्टाफ जॉन कैली के साथ बातचीत में मौखिक रूप से इस्तीफा दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493