नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)।राष्ट्रीय राजधानी में रातभर हुई बारिश के बाद मंगलवार सुबह बदली छाई रही।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने, बौछारें पड़ने की बात कही है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शहर में पिछले 24 घंटों में 13.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
उन्होंने कहा, “आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे और दिल्ली व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश होगी।”
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 98 फीसदी दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 27.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार से बारिश थमने की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath