पति ने पत्नी की हत्या का आरोप स्वीकारा

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में एक 26 वर्षीय व्यक्ति ने मंगलवार को पुलिस के सामने अपनी पत्नी की हत्या का आरोप स्वीकार कर लिया।

आरोपी सुनील शर्मा ने स्वीकार किया कि उसने अवैध संबंध का शक होने के कारण अपनी पत्नी की हत्या की।

पुलिस उपायुक्त असलम खान ने कहा कि दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में स्थित घर में सुनील ने अपनी 24 वर्षीय पत्नी कविता की हत्या की थी।

अधिकारी ने कहा, “सुनील ने छोटे गैस सिलेंडर से अपनी पत्नी पर वार किया। कविता उस समय सो रही थी। इस दौरान दीवार पर सर मारने के कारण सुनील भी घायल हो गया।”

कविता के सिर में चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की चार साल की बेटी है, जो अपनी दादी के साथ सो रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493