छग : गणेश विसर्जन के दौरान लाठीचार्ज, मासूम घायल, आरक्षक निलंबित

इसी बीच पुलिस और विसर्जन में जा रहे लोगों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने अंधाधुंध लाठी भांजना शुरू कर दिया, जिसमें 10 साल की मासूम समेत कई लोग जख्मी हो गए। मासूम रिया को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद शहर के आक्रोशित लोगों ने पुलिस थाने का घेराव कर दिया। लोगों का कहना था कि जब तक आरक्षक प्रदीप यादव को निलंबित नहीं किया जाएगा, तब तक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया जाएगा।

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए एडिशनल एसपी व एसपी के.एल. ध्रुव ने तत्काल कोतवाली थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ प्रदीप यादव को निलंबित कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493