‘हाऊ हाई 2’ में दिखेंगे लिल याची

लॉस एंजेलिस, 26 सितंबर (आईएएनएस)। रैपर लिल याची आगामी फिल्म ‘हाऊ हाई 2’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

वेबसाइट ‘वेरायटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, फिल्म का प्रोडक्शन अटलांटा में शुरू हुआ। यह मेथड मैन और रेडमैन अभिनीत 2001 की ‘हाऊ हाई’ का सीक्वल है। वर्ष 2019 में यह रिलीज होगी।

लिल याची रॉगर की भूमिका में दिखेंगे जो उद्यमी और मूल फिल्म में नायकों में से एक का छोटा भाई है।

यह पहली बार नहीं है जब लिल याची अभिनय कर रहे हैं। इससे पहले वह लोपेज के टीवी लैंड चैनल के शो ‘लोपेज’ के एक एपिसोड में दिखे थे और उन्होंने हिट एनिमेटेड फिल्म ‘टीन टाइटन्स गो! टू द मूवीज’ में ग्रीन लैंटर्न के किरदार को आवाज दी थी।

‘हाऊ हाई 2’ एलेक्स ब्लैग, नील शाह, शॉन रिज और आर्टी जोहान द्वारा लिखित है। इसे ब्रूस लेडी निर्देशित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493