मोदी, राहुल ने मनमोहन को 86वें जन्मदिवस पर बधाई दी

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके 86वें जन्मदिवस पर बधाई दी और उनके दीर्घायु जीवन और अच्छी सेहत की कामना की।

मोदी ने ट्वीट किया, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। मैं डॉ. सिंह के दीर्घायु जीवन और अच्छी सेहत की कामना करता हूं।”

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं। भगवान उन्हें अच्छी सेहत और लंबी उम्र दें।”

इसबीच, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह को देश के प्रति उनकी निष्काम सेवा के लिए बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट किया, “मनमोहन सिंह जी का जन्मदिन हमारे लिए एक अवसर है कि हम देश निर्माण में उनकी निष्काम सेवा और समर्पण को सराहें। मैं उन्हें जन्मदिन की शुभकामना देता हूं। मैं उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करता हूं।”

इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “मैं अपने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 86वें जन्मदिवस पर उन्हें बधाई देता हूं। ईमानदारी, गंभीर और विनम्र व्यवहार का एक व्यक्ति। मैं उनके दीर्घायु जीवन और अच्छी सेहत की कामना करता हूं।”

मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को पाकिस्तान के गाह में हुआ था। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493