हैदराबाद, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय की अनुभवी महिला युगल खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा ने भारत में पहले और महत्वपूर्ण महिला युगल बैडमिंटन टूर्नामेंट के आयोजन की घोषणा की है।
अश्विनी ने बुधवार को हैदराबाद में हुए रेड बुल शटल-अप के एक समारोह में इस टूर्नामेंट की घोषणा की।
इस टूर्नामेंट के जरिए महिला खिलाड़ियों में इस खेल का प्रचार किया जाएगा। इस टूर्नामेंट के मैच दिल्ली, बेंगलुरू, गुवाहाटी, हैदराबाद और मुंबई में खेले जाएंगे।
सबसे अहम बात यह है कि इस टूर्नामेंट में जीतने वाली महिला युगल जोड़ी को अश्विनी पोनप्पा और उनकी साथी खिलाड़ी के खिलाफ मैच खेलने का मौका मिलेगा।
इस मौके पर अश्विनी ने कहा, “मेरा सपना भारत में युगल बैडमिंटन स्पर्धा का प्रचार करना और इसके प्रति जागरुकता उत्पन्न करना है। इसके युगल स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाली खिलाड़ियों के लिए नौकरी के अधिक अवसर निकलेंगे और उन्हें अधिक से अधिक टूर्नामेंटों में खेलने का अनुभव मिलेगा।”
अशिवनी ने कहा कि इसके अलावा, एकल स्पर्धा के खिलाड़ी भी युवाओं को युगल स्पर्धाओं में खेलने और इसे गंभीरता से लेने के लिए प्रेरित करेंगे।
dharmpath.com dharmpath