दिल्ली : स्वराज इंडिया की नई इकाई गठित

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। स्वराज इंडिया पार्टी देश के अलग-अलग राज्यों में अपनी नई इकायों का गठन चुनाव के माध्यम से कर रही है। इसी कड़ी में पार्टी ने अपनी दिल्ली इकाई का भी चुनाव किया है। पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल सेवानिवृत्त कर्नल जयवीर को दिल्ली का अध्यक्ष चुना गया है।

पार्टी की तरफ से जारी बयान के अनुसार, पार्टी ने 20 सदस्यों की राज्य कार्यकारिणी का चुनाव किया है, जिसमें ज्यादातर सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता हैं, जो दिल्ली में पार्टी के संगठन के विस्तार के लिए काम करेंगे।

बयान के अनुसार, 2006 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कर्नल जयवीर सिंह सामाजिक कार्यो में लगे हुए हैं। पार्टी की दिल्ली इकाई के महासचिव पद पर नवनीत तिवारी को चुना गया है, जो लंबे समय से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा निशांत त्यागी को कोषाध्यक्ष और सुरिंदर सिंह कोहली, निशांत त्यागी, रोहिणी, प्रवेश कुमार व सायरा खान को सचिव चुना गया है।

बयान के अनुसार, पार्टी ने दिल्ली देहात मोर्चा, महिला मोर्चा, जे.जे. क्लस्टर दलित मोर्चा, पूर्वांचल मोर्चा, अमन कमेटी का भी गठन किया है। आने वाले समय में युवा मोर्चा, उत्तराखंड मोर्चा और ऑटो टैक्सी साथी मोर्चा का भी गठन किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493