उप्र में सुबह तेज धूप

लखनऊ, 27 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में मामूली वृद्घि हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि अगले 24 घ्ांटों के दौरान तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की मामूली वृद्घि हो सकती है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड में भी तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की उम्मीद है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 20.3 डिग्री, बनारस का 19 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का 23.3 डिग्री सेल्सियसय दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493