राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश दौरे पर, सतना में करेंगे रोड शो

सतना, 27 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार से मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

वह चित्रकूट में कामतानाथ के दर्शन करने के बाद सतना से रीवा तक बस में सवार होकर रोड शो करेंगे।

कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राहुल आज सुबह 11:10 बजे हेलीकॉप्टर से चित्रकूट पहुंचेंगे, कामतानाथ स्वामी के दर्शन करेंगे, चित्रकूट में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद सतना के बी़ टी़ आई़ ग्राउंड में कांग्रेस की विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। वह शाम को सतना से बस द्वारा रीवा के लिए संकल्प यात्रा पर निकलेंगे।

राहुल गांधी जिस बस में सवार होंगे, उसमें राज्य के प्रमुख कांग्रेस नेता भी उनके साथ रहेंगे।

इस संकल्प यात्रा का रीवा के बीच कई स्थानों पर स्वागत होगा। राहुल गांधी शुक्रवार को रीवा जिले में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493