छपरा, 27 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के सारण जिले में गुरुवार को एक निर्माणाधीन शौचालय की टंकी में दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, धनौती गांव के रहने वाले रंजीत साह के मकान में नवनिर्मित शौचालय की टंकी की सेंट्रिंग खोलने के लिए चार मजदूर टंकी के अंदर गए। मजदूरों को टंकी के भीतर सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद गांव के लोगों ने एक मजदूर को किसी तरह टंकी से बाहर निकाला गया लेकिन तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई।
पानापुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद सज्जाद ने बताया कि मृतकों की पहचान पिंकु कुमार साह, अमित पासवान और भोला यादव के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि पीड़ित को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath