इटली लीग : जुवेंतस का विजय अभियान जारी

तुरिन, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। इटली लीग के मौजूदा चैम्पियन जुवेंतस ने बुधवार देर रात यहां छठे दौर के मुकाबले में बोलोग्ना को 2-0 से पराजित किया।

बीबीसी के अनुसार, जुवेंतस की टीम इस सीजन सभी टूर्नामेंट में लगातार सात मैच जीत चुकी है जो पिछले 88 वर्षो में क्लब की सबसे बेहतरीन शुरुआत है।

घरेलू मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में जुवेंतस के लिए पहला गोल 11वें मिनट में अर्जेटीना के स्टार मिडफील्डर पाउलो डिबाला ने किया।

इसके पांच मिनट बाद फ्रांस के साथ विश्व कप का खिताब जीतने वाले मिडफील्डर ब्लेस मातुइदी ने मेजबान टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

दो गोल की बढ़त बनाने के बाद भी जुवेंतस ने अपने आक्रामक खेल में में बदलाव नहीं किया।

दूसरे हाफ में बोलोग्ना ने अपने खेल को बेहतर किया लेकिन वह हार के अंतर को कम करने में कामयाब नहीं हो पाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493