पटना, 28 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ और सुबह से तेज धूप है।
राजधानी पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान बिहार के मध्य और उत्तरी हिस्सों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान राज्य के करीब सभी क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की जाएगी और कुछ क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही हो सकती है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26़ 6 डिग्री सेल्सियस, गया का 24.7 डिग्री और पूर्णिया का 26़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 34़ 8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath