उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति आज ताजमहल का दीदार करेंगे

आगरा, 30 सितंबर (आईएएनएस)। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव रविवार को ताजमहल का दीदार करेंगे। इसके लिए ताजमहल को आम नागरिकों के लिए तीन घंटे के लिए अस्थाई तौर पर बंद कर दिया जाएगा।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा रविवार दोपहर को उज्बेक के राष्ट्रपति की ताजमहल में अगवानी करेंगे।

मिर्जियोयेव के 2016 में पद संभालने के बाद से यह उनका पहला भारत दौरा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493