पटना, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में पुलिस तीन दिन पहले अगवा किए गए बैंक प्रबंधक की तलाश में रविवार को भी जुटी रही।
बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के जयवर्धन कुमार को शेखपुरा जिले में गुरुवार शाम को घर लौटते वक्त अगवा कर लिया गया था।
शेखपुरा पुलिस अधीक्षक दया शंकर ने कहा कि पुलिस कुमार का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
माना जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने परिवार से फिरौती की मांग की है और पुलिस से मदद नहीं मांगने की चेतावनी दी है।
इस बीच, नालंदा में पुलिस में कहा कि कुमार का मोबाइल पड़ोसी नवादा जिले के एक गांव से बरामद कर लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath