फ्रांस लीग-1 : नेमार के दम पर जीता पीएसजी

नीस (फ्रांस), 30 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील के सुपरस्टार नेमार जूनियर के अच्छे प्रदर्शन के दम पर पेरिस सेंट जर्मेन ने लीग-1 में खेले गए मैच में जीत हासिल की।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात खेले गए इस मैच में पीएसजी ने नीस क्लब को 3-0 से मात दी।

एलियांज रिविएरा स्टेडियम में खेले गए मैच में नेमार ने 22वें मिनट में गोल कर पीएसजी का खाता खोला। इस बढ़त के साथ पीएसजी ने पहले हाफ का समापन किया।

दूसरे हाफ में पीएसजी ने नीस के खिलाफ मैच पर अपना दबाव बनाए रखा। क्रिस्टोफर निकुकु ने 46वें मिनट में गोल करते हुए पीएसजी को 2-0 से आगे कर दिया।

इसके बाद, अतिरिक्त समय में नेमार (92वें मिनट) की ओर से किए गए इस मैच के दूसरे गोल के साथ पीएसजी ने नीस को 3-0 से हराकर जीत हासिल की।

लीग सूची में पीएसजी की टीम शीर्ष स्थान पर है, वहीं नीस 11वें स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493