स्पेनिश लीग : लेवांते ने एलावेस को दी मात

वालेंसिया (स्पेन), 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। लेवांते ने स्पेनिश लीग के सातवें दौर में खेले गए मैच में एलावेस को 2-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच को देखने के लिए सियुटैट स्टेडियम में 20,000 प्रशंसक मौजूद थे।

मैच के पहले हाफ के पाचवें मिनट में ही आर. सोबरिनो ने गोल कर एलावेस का खाता खोल दिया था, लेकिन इसके बाद टीम इस मैच में कोई और गोल नहीं दाग पाई।

जेसन ने 19वें मिनट में लेवांते के लिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। 36वें मिनट में टोनो ने गोल करते हुए टीम को 2-1 से आगे कर दिया।

अपने डिफेंस को मजबूत बनाए रखते हुए लेवांते ने एलावेस को गोल करने का मौैका नहीं दिया और अंत में 2-1 से इस मैच में जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493