संगीतकार बालाभास्कर का निधन

तिरुवनंतपुरम, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल के संगीतकार और पियानोवादक बालाभास्कर का मंगलवार तड़के निधन हो गया।

पिछले सप्ताह सड़क दुर्घटना में वह और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, बालाभास्कर का रात 12.55 बजे निधन हो गया।

यह दुर्घटना मंगलवार को पल्लीपुरम में हुई थी। दुर्घटना में बालाभास्कर की दो साल की बेटी की मौत हो गई थी।

बालाभास्कर के निधन से उनके हजारों प्रशंसकों में शोक की लहर है। उनके पार्थिव शरीर को तिरुवनंतपुरम कॉलेज में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493