असम : सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज के जरिए महात्मा को श्रद्धांजलि

गुवाहाटी, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। असम ने मंगलवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उन्हें अनूठे अंदाज में श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री सर्बानंदा सोनोवाल ने इस मौके पर गुवाहाटी में गांधी मंडप पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया। यह देश का एक सबसे ऊंचा राष्ट्रध्वज है।

इस राष्ट्रध्वज को राज्य के लोगों को समर्पित करते हुए सोनोवाल ने कहा, “गांधीजी की अहिंसा, स्वच्छता और अस्पृश्यता की सोच केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी प्रासंगिक है। नेल्सन मंडेला, मार्टिन लूथर किंग जैसे दिग्गजों ने भी मानवता की सेवा के लिए गांधीजी की सोच का अनुसरण किया था।”

राज्य सरकार के अधिकारियों ने कहा कि देश में 319.5 फुट ऊंचा राष्ट्रध्वज एक शहर की औसत ऊंचाई के मामले में देश में सबसे ऊंचा है। हालांकि, अटारी सीमा रेखा पर स्थापित राष्ट्रध्वज की तुलना में यह राष्ट्रध्वज तीसरे स्थान पर है।

अटारी सीमा पर स्थापित राष्ट्रध्वज की ऊंचाई 360 फुट है। इसके अलावा एक अन्य राष्ट्रध्वज पुणे के पिंपरी चिंचवड़ भक्ति शक्ति चौक पर है, जिसकी ऊंचाई 351 फुट है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493