टेनिस : फेनेस्टा ओपन नेशनल चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में सिद्धार्थ, हुमेरा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। सिद्धार्थ रावत और हुमेरा शाइक ने मंगलवार को यहां जारी फेनेस्टा ओपन नेशनल चैम्पियनशिप की अच्छी शुरुआत करते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के निवासी सिद्धार्थ ने पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में कजा वी शर्मा को मात दी, वहीं महिला एकल वर्ग के पहले दौर में हुमेरा ने प्रतिभा पी नारायण को हराया।

सिद्धार्थ ने इस मुकाबले में आंध्र प्रदेश के कजा को 6-4, 7-5 से हराने के बाद कहा, “यह निश्चित तौर पर काफी मुश्किल मैच था। कजा एक अच्छे दोस्त हैं और टॉप सीड के काबिल हैं। मैं खुश हूं कि मैं इस मैच को जीत पाया।”

इसके अलावा, वीएम रंजीत ने एस. पृथ्वी को 6-1, 6-3 से मात देकर अगले दौर में कदम रखा। पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन मोहित मयूर ने पिछले अंडर-16 चैम्पियन दक्षिणेश्वर सुरेश को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराकर बाहर किया।

अंडर-18 ब्वॉयज के दूसरे दौर में टॉप सीड सिद्धांत भांतिया ने दिल्ली के रोहन मेहरा को 6-2, 6-3 से हराया।

महिला एकल में हुमेरा ने प्रतिभा को 7-6 (6), 0-6, 6-3 से हराकर अगले दौर में कदम रख लिया है। अपने मैच के बाद प्रतिभा ने कहा, “यह मैच मुश्किल नहीं था, लेकिन मैंने इसे मुश्किल बनाया और मैंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुझे अब बाकी मैचों का इंतजार है।”

इस टूर्नामेंट की छठी सीड राम्या नटराजन ने क्वालीफाइंग ड्रॉ से मुख्य ड्रॉ में पहुंचने के बाद पहले दौर में प्रत्यूषा रचाप को 6-3, 6-1 से हराया, वहीं एक अन्य मैच में मुस्कान गुप्ता ने मिहिका यादव को 6-3, 6-1 से मात दी।

दिल्ली की श्वेता राणा ने महिला एकल वर्ग के एक अन्य मैच में राजस्थान की आयूषी तंवर को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से मात देकर बाहर किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493