मप्र से मानसून विदाई की ओर

भोपाल, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में बुधवार की सुबह से तेज धूप खिली है और यहां से मानसून लगभग विदाई की तैयारी में हैं।

भोपाल, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में बुधवार की सुबह से तेज धूप खिली है और यहां से मानसून लगभग विदाई की तैयारी में हैं।

राज्य में बुधवार की सुबह से खिली धूप परेशान करने वाली है। धूप की तेजी और चुभन ने गर्मी का अहसास कराया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के मौसम में बदलाव जारी है, हवाओं का रुख बदल रहा है,यही कारण है कि राज्य के कई हिस्सों का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रातें कुछ ठंडी होने लगी हैं। मंडला में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.6, ग्वालियर का 19.5 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 21.5 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 34.2 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 37 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493