मोदी, थरूर, रघुराम राजन की किताब पुरस्कार के लिए नामित

मुंबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद शशि थरूर और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को रेमंड क्रॉसवर्ड बुक अवार्ड्स के 16वें संस्करण में लोकप्रिय श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है।

मोदी की किताब ‘एग्जाम वारियर्स’ को बाल पुस्तक श्रेणी में शामिल किया गया है। थरूर को उनकी किताब ‘वाई आई एम हिंदू’ के लिए नन-फिक्शन श्रेणी में नामित किया गया है। राजन की किताब ‘आई डू व्हाट आई डू’ को व्यापार व प्रबंधन श्रेणी के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

कई अन्य प्रसिद्ध लेखक जैसे अरुं धति रॉय, रस्किन बांड, अमिश त्रिपाठी, देवदत्त पटनायक और रवि सुब्रमण्यम को भी विभिन्न श्रेणियों के लिए चयनित किया गया है। सुधामूर्ति को तीन विभिन्न श्रेणियों में नामित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493