दाती महाराज के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामला सीबीआई के हवाले

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। दाती महाराज के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में तहकीकात अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) करेगी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया। मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही थी।

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन और न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव ने पीड़ित की याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंप दी।

यह मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़ित महिला ने दिल्ली के शनिधाम न्यास के संस्थापक के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया।

दिल्ली पुलिस ने मामले में एक अक्टूबर को दाती महाराज व अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। अदालत ने कहा कि सीबीआई एक अनुपूरक आरोपपत्र दाखिल कर सकती है। अदालत ने एजेंसी को तीन सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

मामले में अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493