गुटेरेस ने सालिह को इराक का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी

संयुक्त राष्ट्र, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बरहम सालिह को इराक का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी।

गुटेरेस के उपप्रवक्ता फरहान हक ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि सयुंक्त राष्ट्र महासचिव को उम्मीद है कि राष्ट्रपति के चुनाव से समग्र सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त होगा।

सालिह ने शिया नेता अब्देल अब्दुल महदी को प्रधानमंत्री नामित किया है और उन्हें नई सरकार के गठन का जिम्मा सौंपा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493