अमेरिका : गोलीबारी में पुलिसकर्मी की मौत, संदिग्ध हिरासत में

वाशिंगटन, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के साउथ कैरोलिना के फ्लोरेंस शहर में गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

इस घटना में चार घायल हुए हैं।

फ्लोरेंस काउंटी कोरोनेर के कीथ वोन लटकेन ने सीएएन की संबद्ध डब्ल्यूबीटीडब्ल्यू को बताया कि जिन पांच पुलिसकर्मियों को गोली लगी थी, उसमें से एक की मौत हो गई।

फ्लोरेंस काउंटी के आपात प्रबंधन विभाग ने ट्वीट कर कहा, “गोलीबारी थम गई है और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।”

डब्ल्यूबीटीडब्ल्यू ने चीफ डिप्टी ग्लेन किर्बी के हवाले से बताया कि फ्लोरेंस काउंटी शेरिफ विभाग के तीन डिप्टी और दो पुलिसकर्मियों को गोली लगी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493