बैडमिंटन : चीनी ताइपे के क्वार्टर फाइनल में जयराम

ताइपे सिटी, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम ने गुरुवार को यहां जारी चीनी ताइपे टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

जयराम ने पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नम्बर-76 किम ब्रून को मात दी।

वर्ल्ड नम्बर-58 जयराम ने केवल 37 मिनटों के भीतर डेनमार्क के खिलाड़ी ब्रून को सीधे गेमों में 21-10, 22-20 से हराकर बाहर किया और अंतिम-8 में जगह बनाई।

क्वार्टर फाइनल में जयराम का सामना मलेशिया के खिलाड़ी ली जी जिया से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493