बिहार में सुबह तेज धूप

पटना, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ बना हुआ है और सुबह से ही धूप निकली है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राजधानी पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 23.6 डिग्री, गया का 22.0 डिग्री और पूर्णिया का 24़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी।

इस दौरान राज्य के सीमांचल इलाकों के आसमान पर हल्के बादल छा सकते हैं।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493