मप्र में अमित शाह चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे

भोपाल, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर होंगे।

शाह इंदौर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के महाजनसंपर्कअभियान की शुरुआत करेंगे।

पार्टी की प्रदेश इकाई के अनुसार, अमित शाह शनिवार को इंदौर आ रहे हैं। इस प्रवास के दौरान वह पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही पार्टी का चुनाव अभियान भी शुरू हो जाएगा।

बताया गया है कि महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल इंदौर के राजवाड़े से करेंगे। शाह इंदौर व उज्जैन में कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इस एक दिवसीय दौरे के बाद अमित शाह की राज्य में सक्रियता बढ़ जाएगी। वे नौ अक्टूबर को ग्वालियर-चंबल, 14 अक्टूबर को सागर, भोपाल, होशंगाबाद एवं 15 अक्टूबर को रीवा, शहडोल में कार्यकर्ता सम्मेलनों में शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493