कश्मीर में मृत घोषित युवक घर लौटा

जम्मू, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में लगभग छह माह पहले मृत मान लिए गए एक युवक के घर लौटने से उसके परिजनों में हैरानी और खुशी का माहौल है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुहम्मद मुजामिल मेंधर इलाके के कसाब गांव स्थित अपने घर से छह महीने पहले गायब हो गया था। इसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस ने जम्मू के विजयपुर क्षेत्र में नौ मार्च को रेल पटरियों पर एक सड़ा-गला शव बरामद किया था, जिसे मुजामिल के परिजनों ने गलती से मुजामिल का शव मान लिया था।

औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव का मुस्लिम रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार किया गया था।

हालांकि शोक संतृप्त परिजनों को आश्चर्यचकित करते हुए मुजामिल ने कुछ दिनों पहले अपनी मां को फोन किया। और अब वह घर लौट आया है।

सूत्रों ने कहा, “उस समय पुलिस ने परिजनों और युवक के बयान दर्ज करा लिए हैं।”

जिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया था, उसकी पहचान फिलहाल पता नहीं चल सकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493