वाराणसी : थाई नागरिक की मौत होने पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग

वाराणसी, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। नई दिल्ली जाने वाली उड़ान की शुक्रवार को वाराणसी में उस समय आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा जब उसमें सवार एक थाई नागरिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

स्पाइस जेट की फ्लाइट ने बैंकाक से सुबह 7.40 बजे उड़ान भरी, जिसमें 22 सदस्यीय थाई पर्यटक समेत 189 यात्री सवार थे। थाई पर्यटक की मौत हो गई जिनकी पहचान एटाबोट थंगकुसॉर्न (53) के रूप में हुई।

यहां लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों को विमान चालक दल ने सूचित किया कि एटाबोट को दिल का दौरा पड़ा है और उन्हें आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ेगी।

विमान उतरने के तुरंत बाद यात्री को पास स्थित चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

हवाई अड्डे के निदेशक अनिल कुमार राय ने कहा कि एटाबोट के साथ उनकी पत्नी, बहन और परिवार के सात अन्य सदस्य थे। यह सभी वाराणसी में रुक गए। थाईलैंड दूतावास को घटना की जानकारी दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493