साओ पाउलो (ब्राजील), 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के शीर्ष क्लबों में से एक बोका जूनियर्स का मुकाबला कोपा लिबर्टाडोरेस-2018 के सेमीफाइनल में पाल्मेरास से होगा।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बोका जूनियर्स ने यहां मिनिएरो स्टेडियम में खले गए दूसरे लेग के मुकाबले में ब्राजील के क्लब क्रूजीएरो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। पहले लेग में अर्जेटीना के क्लब ने 2-0 से जीत दर्ज की थी।
क्रूजीएरो ने गुरुवार को हुए मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया और बोका जूनियर्स को कड़ी टक्कर दी। 57वें मिनट में लुइस र्किाडो आल्वेस ने गोल कर मेजबान टीम को बढ़त दिला दी।
मैच के 80वें मिनट में क्रूजीएरो के डेले को रेड कार्ड मिला जिसके कारण उन्हें बाकी के मैच में 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा।
बोका जूनियर्स के लिए बराबरी का गोल क्रिस्टियन पेवोन ने इंजुरी टाइम (93वें मिनट) में दागा।
dharmpath.com dharmpath