गरिमा और शक्ति का अवतार हैं सोनाली : विवेक ओबेरॉय

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता विवेक ओबेरॉय का कहना है कि ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ में उनके साथ जज की भूमिका निभा चुकीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे बहल गरिमा और शक्ति का अवतार हैं।

‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ के फिनाले को सोनाली द्वारा भेजे गए भावुक संदेश के जवाब में विवेक ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी। अभिनेता ने कहा कि बहुत कम लोग दर्द और आपदा का सामना मुस्कराहट से करना जानते हैं, और सोनाली इसका एक उदाहरण हैं जो फिलहाल न्यूयार्क में मेटास्टेटिक कैंसर का इलाज करा रही हैं।

उन्होंने लिखा, “इसे देखना कितना भावुक करता है। शो के दौरान हर समय आपकी याद आई। एक प्रेरणादायक संदेश, दिल को छूने वाला। आप गरिमा और शक्ति का अवतार हैं। हमें आप पर गर्व है। बहुत कम लोगों को दर्द और विपत्ति का सामना मुस्कराहट के साथ करना आता है। आपके जल्द ठीक होने और वापस आने का इंतजार कर रहा हूं।”

सोनाली ने रियलिटी शो की टीम के लिए एक भावुक संदेश साझा किया था। वे विवेक और फिल्म निर्माता ओमंग कुमार के साथ शो के निर्णायक मंडल में शामिल थीं लेकिन कैंसर के इलाज के लिए जाने के बाद उनके स्थान पर हुमा कुरैशी आ गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493