पटना, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में शनिवार सुबह मौसम साफ और धूप निकली है।
हालांकि, इस बीच राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है।
इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री, गया का 21.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath