राहुल गांधी सत्याग्रहियों के बीच मुरैना पहुंचे (लीड-1)

ग्वालियर/मुरैना, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दिल्ली की ओर बढ़ रहे भूमिहीन सत्याग्रहियों के जनांदोलन में हिस्सा लेने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को मुरैना पहुंच गए हैं। राहुल, विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचे और उसके बाद वहां से हेलीकॉप्टर से मुरैना पहुंचे।

पार्टी की राज्य प्रचार अभियान समिति के समन्वयक मनीष राजपूत ने आईएएनएएस को बताया, “विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचने पर राहुल की अगवानी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य नेताओं ने की। उसके बाद वह हेलीकॉप्टर से मुरैना के लिए रवाना हुए।”

राजपूत के अनुसार, “राहुल गांधी मुरैना के स्टेडियम में सत्याग्रहियों के बीच पहुंच गए हैं।”

सत्याग्रही गुरुवार को ग्वालियर से अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर निकले हैं। बीते दो दिनों में सत्याग्रहियों ने 36 किलोमीटर का रास्ता तय किया है। शनिवार को यात्रा का तीसरा दिन है। सत्याग्रही शनिवार सुबह नूराबाद टेकरी गांव से मुरैना की ओर आगे बढ़े।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493