जर्मन लीग : वोल्फ्सबर्ग को हराकर दूसरे पायदान पर पहुंचा वेर्डर ब्रेमन

ब्रेमन (जर्मनी), 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेर्डर ब्रेमन ने शुक्रवार देर रात यहां खेले गए जर्मन लीग के सातवें दौर के मुकाबले में वोल्फ्सबर्ग को 2-0 से शिकस्त दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, सात में चार मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाली ब्रेमन 14 अंकों के साथ तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है।

मैच की शुरुआत हालांकि, मेहमान टीम के लिए शानदार रही और 13वें मिनट में ही ब्रेमन के गोलकीपर को शानदार बचाव करना पड़ा।

समय बीतने के साथ ही वोल्फ्सबर्ग के प्रदर्शन में भी गिरावट आई। 35वें मिनट में स्ट्राइकर डेवी क्लासेन ने शानदार गोल करते हुए ब्रेमन को बढ़त दिला दी।

दूसरा हाफ में भी मेजबान टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। वोल्फ्सबर्ग को भी गोल करने के कुछ मौके मिले लेकिन मेहमान टीम के खिलाड़ी गेंद को गोल में डालने में कामयाब नहीं हो पाए।

मैच के 86वें मिनट में जोहान्नेस एगेसटियन ने गोल करके ब्रेमन की 2-0 से जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493