‘द कपिल शर्मा शो’ के साथ जल्द लौट रहे कपिल

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। कॉमेडियन कपिल शर्मा जो गैर-पेशेवर व्यवहार के आरोपों के बीच कुछ महीनों तक लाइमलाइट से दूर रहे, ने कहा है कि वह जल्द ही ‘द कपिल शर्मा शो’ के साथ वापसी कर रहे हैं।

कपिल शर्मा ने ट्वीट में लिखा, ‘जल्द वापस आ रहा हूं द कपिल शर्मा शो लेकर आपके लिए सिर्फ सोनी टीनी पर।’

डायरेक्ट-टू-होम सर्विस और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के बीच चल रही शुल्क की खींचतान के कारण कपिल ने टाटा स्काई से अनुरोध किया है कि वह बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के चैनल को मनोंरजन दर्शकों तक पहुंचने दें

चैनल से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, ‘द कपिल शर्मा शो’ कब से प्रसारित होगा इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन प्रोमो आने वाले सप्ताह के भीतर प्रसारित होगा।

सोनी टीवी के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, “कपिल शर्मा अपने अत्यधिक सफल सप्ताहांत कॉमेडी शो के साथ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर वापस आ रहे हैं। हम खुश हैं और कपिल और उनकी प्रतिभाशाली रचनात्मक टीम एक बार फिर साथ काम करने के लिए उत्साहित है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493