मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘बाजार’ से रैपर यो यो हनी सिंह का नया गीत ‘बिलियनेयर’ जारी हुआ है। इस पर उनका कहना है कि प्रशंसकों का प्यार उन्हें हर बार नया और दिलचस्प गीत बनाने के लिए प्रेरित करता है।
‘बिलियनेयर’ के बोल हनी सिंह ने सिंघस्ता और होमी दिल्लीवाला के साथ लिखे हैं। संगीत वीडियो अब टाइम्स म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
अपबीट सॉन्ग के वीडियो में सैफ अली खान और रोहन मेहरा नजर आ रहे हैं।
हनी सिंह ने कहा, “यह मेरे प्रशंसकों का प्यार है, जो मुझे हर बार नया और रोचक गीत बनाने के लिए प्रेरित करता है। मैं ‘बाजार’- ‘बिलियनेयर’ से नया गीत साझा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।”
उन्होंने कहा, “यह बहुत दिलचस्प गाना है और पूरी तरह से फिल्म के विषय से मिलता है। मैंने अपने गीत में ‘बाजार’ के भाव डालने की कोशिश की है।”
dharmpath.com dharmpath