टेनिस : रूस के मेदवेदेव ने जीता जापान ओपन खिताब

टोक्यो, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। रुस के टेनिस खिलाड़ी डानिल मेदवेदेव ने स्थानीय खिलाड़ी केई निशिकोरी को हराकर जापान ओपन का खिताब जीत लिया है। मेदवेदेव का सीजन का यह तीसरा खिताब है।

बीबीसी रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड नंबर-32 मेदवेदेव ने 62 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में निशिकोरी को 6-2, 6-4 से मात दी। वर्ल्ड नंबर-12 निशिकोरी का फरवरी 2016 के बाद से यह आठवीं एटीपी खिताबी हार है।

उन्होंने अपना पिछला एटीपी फाइनल मेंफिस ओपन में फरवरी 2016 में जीता था।

इस खिताबी जीत के बाद मेदवेदेव अब सोमवार को जारी होने वाली ताजा एटीपी रैंकिंग में 22वें नंबर पर पहुंच जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493