ओडिशा सरकार केंद्रीय परियोजनाओं से लोगों को वंचित कर रही : ईरानी

भुवनेश्वर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर निशाना साधा और कहा कि वह राज्य के लोगों तक केंद्रीय परियोजनाओं को पहुंचने नहीं दे रहे हैं।

यहां भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की दो दिवसीय विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने कहा कि बीजू जनता दल(बीजद) सरकार ने जानबूझकर अपने निहित राजनीतिक स्वार्थ के लिए आयुष्मान भारत को अपने राज्य में लागू होने नहीं दिया।

ईरानी ने कहा, “ऐसे समय में जब राज्य सरकार ने विधानसभा में स्वीकार किया है कि राज्य में 60 प्रतिशत महिलाएं एवं बच्चे एनीमिया से पीड़ित हैं और राज्य ने कुपोषण दर में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, फिर नवीन बाबू ने आयुष्मान भारत का विरोध क्यों किया और वंचित गरीबों को केंद्रीय योजनाओं की सुविधाओं से वंचित क्यों किया।”

उन्होंने कपड़ा और हैंडलूम क्षेत्र में भी विफल रहने पर, सरकार पर निशाना साधा।

ईरानी ने कहा कि सरकार और भाजपा शासित राज्यों ने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए ईंधन की कीमतों में कमी की है। उन्होंने ओडिशा सरकार पर राज्य के लोगों को इस बाबत सुविधा प्रदान नहीं करने की आलोचना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493