ब्यूनस आयर्स, 7 अक्टूबर (आईएएनएस) भारत के किशोर निशानेबाज मेहुली घोष ने यहां जारी यूथ ओलम्पिक खेलों में सोमवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
मेहुली ने क्वालिफिकेशन दौर में पहला स्थान हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
मेहुली ने कुल 628.1 अंक हासिल कर क्वालिफिकेशन में तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्वालिफिकेशन में शीर्ष-8 में रहने वाले एथलीट ही फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं।
मेहुली ने क्वालिफिकेशन में छह सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली सीरीज में 105.7, दूसरी सीरीज में 105.4, तीसरी में 105.1, चौथी में 104.1, पांचवीं में 104.7 और छठी सीरीज में 103.1 अंक हासिल किए। वह इस स्पर्धा में शामिल एकमात्र भारतीय निशानेबाज हैं।
dharmpath.com dharmpath